फोरच्यूनर कार से 100 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्कर फरार

मंदसौर। नशा मुक्ति अभियान के तहत शामगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फोरच्यूनर कार से 100 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये तथा कार की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर फोरच्यूनर कार (क्रमांक HR-26BN-0577) को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेतों की ओर फरार हो गया।

कार की तलाशी में पांच कट्टों में भरा 100 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय, सहायक उपनिरीक्षक देवी सिंह डामोर, आरक्षक विशाल सिंह चंद्रावत, प्रेम कुमार रावत, धर्मेश बैरागी एवं विशाल सोलंकी की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

MLA बरड़े के प्रयासों से पानसेमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल अस्पताल में उन्नयन, ₹15.65 करोड़ की मिली स्वीकृति

Sun Jul 19 , 2026
पानसेमल। नगर सहित ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ सेवाओं की बेहतरी के लिए विधायक श्याम बरड़े के प्रयास सतत जारी है। विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में उपस्वास्थ्य केंद्रों की स्वीकृति के बाद अब क्षेत्रवासियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को सिविल अस्पताल में उन्नयन की बड़ी सौगात मिली है।आमजनों के स्वास्थ्य […]

You May Like