
पानसेमल। नगर सहित ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ सेवाओं की बेहतरी के लिए विधायक श्याम बरड़े के प्रयास सतत जारी है। विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में उपस्वास्थ्य केंद्रों की स्वीकृति के बाद अब क्षेत्रवासियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को सिविल अस्पताल में उन्नयन की बड़ी सौगात मिली है।आमजनों के स्वास्थ्य से जुड़ी एवं क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि हेतु विधायक श्याम बरडे,क्षेत्रवासियों सहित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव तथा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर राजेंद्र शुक्ल का आभार जताते हुए धन्यवाद किया है। मध्य प्रदेश शासन ने कैबिनेट में पानसेमल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल हॉस्पिटल में उन्नयन हेतु 50 बिस्तरों वाले सिविल अस्पताल के निर्माण के लिए ₹15 .65 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है जिसके बाद क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आधुनिक चिकित्सा उपलब्ध कराई जाएगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी होगी।समाचार के भोपाल से प्राप्त होने के बाद नगर सहित क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का वातावरण बन गया तथा जनप्रतिनिधियों,कार्यकताओं सहित नागरिकों ने विधायक बरड़े के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।उल्लेखनीय हे कि पानसेमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिछले कई वर्षों से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र रहा है। लंबे समय से 50 बिस्तरों वाले सिविल अस्पताल में उन्नयन करने की मांग कर रहे थे, किंतु यह मांग पूरी नहीं हो सकी।लेकिन अब सिविल अस्पताल की स्वीकृति के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में अधिक सुधार होगा।विधायक श्याम बरड़े ने इस विषय को लेकर लगातार शासन स्तर पर प्रभावी पहल की तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. राजेन्द्र शुक्ल से कई बार मुलाकात कर पानसेमल की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा। उनके निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को शासन से स्वीकृति प्राप्त हुई।पानसेमल विधानसभा का बड़ा हिस्सा दूरस्थ व आदिवासी अंचल में स्थित है।यहां के ग्रामीण,माताएं,बहनें और बुजुर्ग बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। 50 बिस्तरों वाला आधुनिक अस्पताल बनने से हजारों ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण उपचार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगा तथा गंभीर मरीजों को दूरस्थ शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।इस अवसर पर विधायक श्याम बरड़े ने कहा, “हम सभी कार्यकर्ता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं। पानसेमल विधानसभा की प्रत्येक समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र का विकास ही मेरा पहला धर्म और सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।”उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य,शिक्षा, सड़क,सिंचाई,पेयजल, महिला सशक्तिकरण,किसान कल्याण और गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से विकास को नई गति दे रही है तथा पानसेमल विधानसभा भी इसी विकास यात्रा में तेजी से आगे बढ़ रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है “सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास ही विकसित भारत का मजबूत आधार है।” मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का नेतृत्व में”हमारी सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचें और हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध हो।” 50 बिस्तरों वाले अस्पताल की स्वीकृति को क्षेत्रवासियों ने पानसेमल विधानसभा के स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए इसे विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया,जिसका लाभ सभी को मिलेगा।
