प्रसव के दौरान नवजात के बाद मां की भी मौत 

रतलाम। जिले के शिवगढ़ क्षेत्र के तलाईखेड़ा गांव में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। प्रसव के दौरान पहले नवजात शिशु की मौत हो गई और कुछ ही घंटों बाद जच्चा ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ से मिली सूचना के आधार पर 18 जुलाई को धारा 194 बीएनएसएस के तहत दो अलग-अलग मर्ग दर्ज किए गए । पहले मामले में कालुसिंह पिता पुना मईड़ा (25), निवासी ग्राम तलाईखेड़ा, थाना बाजना के नवजात पुत्र की प्रसव के दौरान मृत्यु हो गई। इसके बाद दूसरे मामले में उसकी 19 वर्षीय पत्नी रवीना की भी नवजात को जन्म देने के बाद प्रसव संबंधी जटिलताओं के कारण मौत हो गई।

एक ही परिवार में कुछ घंटों के अंतराल में मां और नवजात की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में किलकारी गूंजने की उम्मीद थी, वहां मातम पसरा हुआ है। दोनों मामलों की जांच शिवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक रणजीतसिंह मकवाना कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है तथा आवश्यक चिकित्सकीय और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Next Post

ऑटो, बस और मैजिक बने नशामुक्ति के दूत, पुलिस की अनूठी पहल

Sun Jul 19 , 2026
रतलाम। नशे के खिलाफ चल रहे ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान को अब शहर की सडक़ों का भी साथ मिल गया है। रतलाम पुलिस ने शनिवार को रेलवे स्टेशन और दिलबहार चौराहा क्षेत्र में ऑटो, मैजिक, यात्री बसों और स्कूल बसों को नशामुक्ति का संदेशवाहक बनाते हुए उन […]

You May Like