नयी दिल्ली, 04 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने नैनीडांडा में 55 वर्षीय मंजू देवी पर हमला कर उनकी जान लेने वाले भालू को मारने के आदेश दिए जाने की मांग की है।
श्री धीरेंद्र प्रताप ने रविवार को एक बयान में कहा कि पौड़ी गढ़वाल के ढंगल गांव और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इस भालू के आतंक से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और लोग घरों से निकलने में डर रहे हैं। उन्होंने राज्य के वन मंत्री सुबोध उनियाल से अच्छे शूटरों का दल तत्काल भेजकर भालू को मारने के आदेश देने की मांग करते हुए कहा है कि वन विभाग एक-दो जगह जाल लगाकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर रहा है, जबकि जंगली जानवरों के कारण लोगों का जीवन खतरे में है। उन्होंने वन्यजीवों के हमलों में मारे गए लोगों के परिजनों को कम से कम 25 लाख रुपये की सहायता राशि और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का प्रावधान करने की भी मांग की है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि भालू, बंदर, बाघ और गुलदार जैसे जंगली जानवरों के निर्बाध घूमने से लोग परेशान है और सरकार को इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
Next Post
बेरडी में पंढरीनाथ मंदिर का पश्चिमी मार्ग बंद,भक्तों में भारी आक्रोश
Sun Oct 4 , 2026
सौंसर, समीपस्थ ग्राम बेरडी स्थित प्रसिद्ध श्री पंढरीनाथ मंदिर का पश्चिमी द्वार मार्ग निजी भूमि स्वामी द्वारा बंद किए जाने से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में तीव्र आक्रोश व्याप्त है। आगामी 22 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक अखंड हरिनाम सप्ताह से ठीक पहले बने इस गतिरोध के कारण […]

You May Like
-
2 years ago
प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य शीघ्र पूरा करो
-
6 months ago
विश्व मंच पर अलग-थलग पड़ा अमेरिका
-
2 months ago
जूनियर छात्रावास के सामने शराब बिक्री से बढ़ी चिंता
