गांव गांव भ्रमण कर रहा त्रिवेणी भारती नागा दादा का आमंत्रण रथ

भैंसदेही। नगर के नागझिरी संस्थान में होने वाले चमत्कारिक संत श्रीं श्री 1008त्रिवेणी भारती नागा दादा के 77वे पुण्यतिथि के वार्षिक उत्सव को लेकर संस्थान के अध्यक्ष कृष्णा झाड़े एंव कार्य कर्ता पुरी लग्न और निष्ठा के साथ जुट चुके हैं उक्त आशय की जानकारी देते हुए संस्थान के संरक्षक सदस्य संजू मोहने ने बताया की प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी संस्थान ने नागा दादा की समाधी पर विधिवत ज्योत प्रज्जवलित कर इस पुनित कार्य का शुभारंभ कर दिया है, नगर सहित आस-पास के गांव में नागा दादा के असंख्य भक्त हैं, जिन्हें संस्थान की ओर से इस वार्षिक उत्सव का आमंत्रण दिया जाता है ,और इस कार्य को आयोजन दिवस के चौदह दिन पूर्व से शुरू कर दिया जाता है, अलग अलग युवाओं का दल भैंसदेही नगर की चारों दिशाओं में इस आमंत्रण रथ के साथ भ्रमण करता है और प्रत्येक गांव के संस्थान से जुड़े साथीयों को साथ लेकर इस पुनीत कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को आमंत्रित करते हैं,साथ ही श्रद्धालु इस कार्यक्रम को लेकर यथाशक्ति सहयोग भी प्रदान करता है जिसमें अनाज और धनराशि शामिल होती है जो स्वेच्छा से भक्त जन वर्षों से प्रदान करते आ रहे हैं, ऐसी मान्यता है की नागा दादा की पुण्यतिथि कार्यक्रम में सहयोग करने पर नागा दादा की असीम कृपा भक्तजनों पर हमेशा बनी रहती है यह परिपाटी विगत 76 वर्षों से चली आ रही है।अभी आमंत्रण रथ के साथ संस्थान से जुड़े अनिल शुक्ला(पटेल)मासोद, प्रकाश घानेकर बरहापुर,निलेश महाले,

राजु जोशी,रामा पानकर , कल्लू सावरकर अपने युवा साथियों के साथ सक्रिय हैं।

Next Post

भाजपा प्रदेश कार्यालय में अहम बैठक, संगठनात्मक मुद्दों पर मंथन

Fri Mar 20 , 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग प्रभारियों और विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक को संबोधित किया। वहीं, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में उपस्थित रहकर बैठक में मार्गदर्शन दिया। बैठक […]

You May Like