भाजपा प्रदेश कार्यालय में अहम बैठक, संगठनात्मक मुद्दों पर मंथन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग प्रभारियों और विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक को संबोधित किया। वहीं, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में उपस्थित रहकर बैठक में मार्गदर्शन दिया।

बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और विभिन्न गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों को संगठनात्मक कार्यों में सक्रियता बढ़ाने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

नेताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों और योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना प्राथमिकता है। बैठक में सभी संभागों में संगठन को और सशक्त बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए

Next Post

नवचंडी मेले में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Fri Mar 20 , 2026
खंडवा। शहर के प्रसिद्ध ऐतिहासिक नवचंडी मेले में आज सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण अग्निकांड में दुकानदारों का लाखों रुपये का सामान जलकर खाक होने का अनुमान है। प्राथमिक सूचना के अनुसार, आग लगने का कारण मेले परिसर में स्थित कचरे के ढेर को बताया […]

You May Like