नवचंडी मेले में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

खंडवा। शहर के प्रसिद्ध ऐतिहासिक नवचंडी मेले में आज सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण अग्निकांड में दुकानदारों का लाखों रुपये का सामान जलकर खाक होने का अनुमान है।

प्राथमिक सूचना के अनुसार, आग लगने का कारण मेले परिसर में स्थित कचरे के ढेर को बताया जा रहा है। सुबह के समय कचरे के ढेर से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी और दुकानदार मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंचीं। स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाने के कड़े प्रयास किए जा रहे हैं। राहत की बात यह रही कि सुबह का समय होने के कारण मेले में भीड़ कम थी, जिससे जनहानि की सूचना फिलहाल नहीं है।

अंतिम चरण में था मेला

उल्लेखनीय है कि लगभग एक माह तक चलने वाला यह मेला अब अपने अंतिम चरण में है। समापन के ठीक पहले हुई इस घटना ने दुकानदारों की कमर तोड़ दी है, जो अपना सामान समेटने की तैयारी में थे।

पुलिस जांच जारी

आग लगने के वास्तविक कारणों और उससे हुए सटीक नुकसान का आकलन किया जा रहा है। खंडवा पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Next Post

मोनालिसा प्रकरण में बयान दर्ज, पिता ने लगाया धोखे से शादी कराने का आरोप

Fri Mar 20 , 2026
मंडलेश्वर। गत 17 मार्च को मंडलेश्वर एस डी ओ पी कार्यालय मे मोनालिसा के पिता जय सिंह भोंसले द्वारा दिए गए आवेदन पर 20 मार्च को बयान दर्ज किए गए। दोपहर 12 बजे एस डी ओ पी कार्यलय मे मोनालिसा के परिवार और समाज के लोग पहुंचे जहाँ मोनालिसा के […]

You May Like