घर के सामने पेड़ पर फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव

छिंदवाड़ा। घर के सामने पेड़ पर पति का शव फंदे से लटका देखकर पत्नी की चीख निकल गई। वह सुबह घास लेने खेत गई थी और जब दोपहर में घर लौटी तो पति को पेड़ पर लटका पाया। घटना कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के काराघाट गांव की है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय झाड़ू लाल पिता धनलाल वर्मा के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर धरम टेकड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करा रही है। धरमटेकड़ी चौकी प्रभारी दिनेश बघेल ने बताया कि काराघाट गांव में बुजुर्ग द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना वाले दिन सुबह झाड़ू लाल घर से बाहर निकला था। बताया जा रहा है कि वह शराब पीने के लिए गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी घास लेने खेत की ओर चली गई। घर में बेटा सो रहा था। परिवार के किसी सदस्य को यह जानकारी नहीं लगी कि बुजुर्ग कब वापस घर लौटा। इसी बीच उसने घर के सामने स्थित पेड़ पर फांसी लगा ली।

दोपहर में घर लौटी पत्नी तो सामने आया घटनाक्रम००००००००

पत्नी जब घास लेकर घर पहुंची तो पति को पेड़ पर फंदे से लटका देखकर घबरा गई। उसने तत्काल गांव के कोटवार को घटना की सूचना दी। कोटवार ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई।

आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं ०००००००००

60 वर्षीय झाड़ू लाल ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर घटना से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

Next Post

रतनजोत के बीज खाने से सात बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

Fri Nov 20 , 2026
छिंदवाड़ा। ग्राम कुबड़ी में रतनजोत के बीज खाने से सात बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद परिजन बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सभी को भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में बच्चों का उपचार जारी है। बीमार बच्चों में अभिषेक डेहरिया, पवन डेहरिया, […]

You May Like