नयी दिल्ली, 19 सितंबर (वार्ता) ब्रिजस्टोन इंडिया ने शुक्रवार कहा कि वह टायरों पर वस्तु एवं सेवा कर ( जीएसटी ) की दर में कटौती का फायदा अपने ग्राहकों तक पहुँचाएगी ।
कंपनी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार उसके टायरों की नयी नई कीमतें 22 सितंबर से जीएसटी की संशोधित दरों के लागू होने के साथ प्रभावी होंगी। इससे कमर्शियल और यात्री वाहनों के ग्राहकों को फायदा होगा। कंपनी ने कहा है कि, कीमतों में यह कटौती उनके प्रीमियम, स्टैंडर्ड और स्पेशलिटी टायरों की पूरी रेंज पर लागू होगी।
ब्रिजस्टोन इंडिया के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर राजर्षि मोइत्रा ने कहा, “सरकार के इस फैसले में मोटर वाहनों के इकोसिस्टम को मजबूत करने की दूरदर्शी सोच की झलक दिखती है, और इसके लिए हम माननीय प्रधानमंत्री और सरकार को धन्यवाद देते हैं। जीएसटी में इस कटौती का फायदा अपने ग्राहकों तक पहुँचाना ब्रिजस्टोन इंडिया के लिए गौरव की बात है, जिससे न सिर्फ दाम कम होंगे बल्कि आवागमन के सस्टेनेबल और सुरक्षित तरीकों को भी बढ़ावा मिलेगा।”
