इंडिया ए ने ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट से हराया, 2-0 की अजेय बढ़त

ब्रिसबेन 15 अगस्त (वार्ता) मिन्नू मनी (तीन विकेट) के बाद यास्तिका भाटिया (66), कप्तान राधा यादव (60) और तनुजा कंवर (50) के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया ए ने शुक्रवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ए को एक गेंद शेष रहते दो विकेट से हरा दिया। इसी के साथ इंडिया ए ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। इससे पहले इंडिया ए टीम टी-20 सीरीज 0-3 से हार गई थी।

266 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ए की शुरुआत अच्छी रही और उसने मात्र 20 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। शेफाली वर्मा (चार) और धारा गुज्जर (शून्य) पर आउट हुई। इसके बाद एमी एडगर ने तेजल हसबनिस (19) और राघवी बिष्ट (14) को आउटकर इंडिया ए को संकट में डाल दिया। लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी राधा यादव ने यास्तिका भाटिया के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी हुई। एला हेवर्ड ने यास्तिका भाटिया को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। यास्तिका भाटिया ने 71 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 66 रनों की पारी खेली। मिन्नू मनी तीन रन बनाकर आउट हुई। तनुजा कंवर ने 57 गेंदों में (50), राधा यादव ने 78 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से (60) रन बनाये। इंडिया ए ने 49.5 ओवर में आठ विकेट पर 266 रन बनाकर मुकाबला दो विकेट से जीत लिया। प्रेमा रावत ने 33 गेंदों में तीन चौकों की मदद से नाबाद 32 रन बनाये।

ऑस्ट्रेलिया ए की ओर से जॉर्जिया प्रेस्टविज, एमी एडगर और एला हेवर्ड ने दो-दो विकेट लिये। किम गार्थ ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां ऑस्ट्रेलिया ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 265 का स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट तालिया विल्सन (आठ) के रूप में पांचवें ओवर में गिरा। उन्हें तितास साधु ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद एलिसा हीली और रेचल ट्रेनामैन की जोड़ी ने पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी हुई। मिन्नू मनी ने 15वें ओवर में रेचल ट्रेनामैन (24) को पगबाधा कर इस साझेदारी का अंत किया। कप्तान तालिया मैक्ग्रा (15), अनिका लीरॉइड (नौ), 30वें ओवर में एलिसा हीली को राधा यादव ने विकेटकीपर यास्तिका भाटिया के हाथों कैच आउट कर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका दिया। एलिसा हीली ने 87 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्के लगाते हुए (91) रनों की पारी खेली। इसके बाद निकोल फॉल्टम (आठ), एला हेवर्ड (28),एमी एडगर (सात) और जॉर्जिया प्रेस्टविज 18 रन बनाकर आउट हुई। किम गार्थ ने चार चौकों की मदद से नाबाद 41 रन बनाये।

इंडिया की ओर से मिन्नू मनी ने तीन और साइमा ठाकोर ने दो विकेट लिये। तितास साधु, प्रेमा रावत, राधा यादव और तनुजा कंवर एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

होलकर विज्ञान महाविद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया

Fri Aug 15 , 2025
इंदौर. शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस स्थानीय विधायक गोलू शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में धूमधाम से मनाया गया. विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए चौबीसों घंटे राष्ट्रीय भावना में कार्य करना चाहिए. उन्होंने सभी से कर्तव्य और अधिकारों के प्रति सजग […]

You May Like