
जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत रिछाई में एक हैवान बुजुर्ग महिला को डरा धमकाकर उसकी आबरू लूटता रहा। पीडि़ता ने अब थाने पहुंचकर हैवानियत-दरिंदगी से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने दरिंदे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस सूत्रों के मुुताबिक 58 वर्षीय महिला निवासी रिछाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि महेश चक्रवर्ती उसके पति का दोस्त है। वर्ष 2024 में सावन माह में महेश चक्रवर्ती ने प्रसाद भोजन देने के लिए उसे घर बुलाया था जब वे प्रसाद लेने उसके घर गई तो जबरदस्ती उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद पति को जान की धमकी डर के कारण वे चुप रही। महेश चकवर्ती उसे डरा धमकाकर 25 अगस्त 2024 से 25 अप्रैल 2025 तक डरा धमकाकर पति को जान जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। डर से अब तक रिपोर्ट नहीं की थी।
