कार बहकी, डिवाइडर पर चढ़ी

जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत कटंगी बायपास चौराहे पर गुरूवार रात्रि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बहक गई। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाहर कार को बाहर निकाला। हादसा कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक कार क्रमांक एमपी 20 सीजी 4057 रात्रि करीब साढ़े आठ बजे जैसे ही कटंगी बायपास चौराहे पर पहुंची तभी चालक नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर बहक कर डिवाइडर पर चढ़ गई। मौके पर लोगों की लगी भीड़ कार को डिवाइडर से बाहर निकालने का प्रयास करते देखे गए। इस घटना से अफरा तफरी मच गई थी।

Next Post

तवा-लाठियों से हमला, तीन घायल, एक गंभीर

Fri Feb 6 , 2026
जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत ग्राम खमरिया में पैसे के लेनदेन पर बदमाशों ने तवा और लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक कृष्ण कुमार लोधी 50 वर्ष निवासी ग्राम खमरिया चौकी ने रिपोर्ट […]

You May Like

मनोरंजन