मेले की दुकानों के लिये एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवंटन की प्रक्रिया तेज

ग्वालियर: ग्वालियर व्यापार मेला वर्ष 2025-26 के आयोजन की तैयारियां प्रारम्भ हो चुकी हैं। वर्तमान में मेले की दुकानों का एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर ऑनलाइन आबंटन जारी है। ग्वालियर व्यापार मेला वर्ष 2025-26 के आयोजन में आज दिनांक तक कुल 778 दुकानों के ऑनलाइन आवेदन किये जा चुके हैं। जिसमें ऑटोमोबाइल सेक्टर में 67 आवेदकों द्वारा 116 दुकानों के आबंटन जारी किये गये।

बीएमडब्ल्यू एवं वॉल्वो तथा मर्सडीज आदि कंपनी के बडे व्यापारियों द्वारा भी ऑनलाइन आबंटन में रुचि दिखाकर आबंटन प्राप्त किये गए। प्राधिकरण ने कहा कि जिन व्यापारियों ने दुकान आबंटन हेतु आवेदन किये हैं परन्तु भुगतान नहीं किया है वह तत्काल ऑनलाइन भुगतान करें, अन्यथा उनका आवेदन स्वतः निरस्त हो जावेगा। ग्वालियर मेले में एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करने की अंतिम तिथि अन्य समस्त सेक्टरों के लिये 06 नवम्बर निर्धारित की गई है। अतः मेले में दुकान आबंटन हेतु इच्छुक व्यापारी यथाशीघ्र एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दुकान आबंटन हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करें।

Next Post

वन विभाग के मैदानी अमले पर ई-अटेंडेंस लागू करने का विरोध

Sat Nov 1 , 2025
विदिशा: विदिशा जिला मुख्यालय पर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की ओर से वन विभाग के मैदानी अमले को ई अटेंडेंस के दायरे में लाने का विरोध किया जा रहा है तहसील अध्यक्ष विपुल बाबू शर्मा ने बताया कि वन विभाग के मैदानी अमला जो 24 घंटे की ड्यूटी करता […]

You May Like