चाकू से हमला करने वाले आरोपी चंद घंटों में किया गिरफ्तार

इंदौर. चंदननगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने आपसी लेनदेन के विवाद में युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला किया था.

चंदन नगर थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि जिला अस्पताल से सूचना मिली कि एक युवक चाकू से घायल अवस्था में लाया गया है, जिसे गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया है. पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल मोहम्मद फैजान उम्र 21 साल निवासी केशव नगर से पूछताछ की. फरियादी ने बताया कि तनवीर कुरैशी उर्फ तन्नु मंजरा ने उधारी के पैसों के विवाद में उस पर चाकू से हमला किया है. फरियादी के बयान के आधार पर पुलिस ने तुरंत आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी तनवीर कुरैशी उम्र 23 साल निवासी लक्ष्मी नगर को कुछ ही घंटों में हिरासत में ले लिया. आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयोग किए गए चाकू को भी जब्त कर लिया है. पुलिस ने आरोपी से घटनास्थल की तस्दीक कराई. इस दौरान आरोपी ने क्षेत्र के रहवासियों के सामने कान पकड़कर माफी मांगी और भविष्य में अपराध नहीं करने की शपथ दिलवाई. करोले ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी हत्या के प्रयास और मारपीट के मामले दर्ज हैं, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

गले में घुसे लोहे के सरिए को निकालकर डॉक्टरों ने बचाई जान

Fri Apr 3 , 2026
इंदौर. खरगोन में रहने वाले एक युवक के गले में घुसे लोहे के सरिए को एमवाय अस्पताल के डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर निकालकर उसकी जान बचा ली. हादसा बेहद गंभीर था, लेकिन डॉक्टरों की तत्परता से मरीज सुरक्षित है. डीन डॉक्टर अरविंद घनघोरिया ने बताया कि आनंद नगर, जिला […]

You May Like