खिलचीपुर: खिलचीपुर थानांतर्गत ग्राम बोरदा के समीप सुबह हुई एक घटना में बगैर मुंडेर के कुएं में एक 13 वर्षीय बालक डूब गया. घटना में बालक का दुःखद प्राणांत हो गया.
पुलिस के अनुसार घटना के समय बालक, बकरियां चराने गया हुआ था जो कि बगैर मुंडेर के कुएं में गिर गया. ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बालक को कुएं से बाहर निकाला और गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटना से गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया. बालक पंकज वर्मा उम्र 13 वर्ष है, बालक के पिता गोपीलाल वर्मा खिलचीपुर स्थित एसबीआई बैंक में गार्ड के रूप में कार्यरत है. ग्रामीणों के अनुसार बालक सुबह करीब 8.30 बजे गांव के पास खेतों की ओर बकरियां चराने गया हुआ था. बताया जा रहा है कि बकरियां चराते समय
परिवार का बड़ा बेटा था पंकज
बालक पंकज के पिता गोपीलाल वर्मा अपने बड़े बेटे की मौत की खबर सुनते ही फूट-फूटकर रो पड़े. उनके दो बेटे हैं, जिनमें पंकज बड़ा था. बताया जाता है कि 28 जनवरी को उसका जन्मदिन पूरे परिवार के साथ मनाया था. घटना की जानकारी मिलते ही खिलचीपुर थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की इस हादसे से पूरे गांव में गहरा शोक छा गया.
उसे प्यास लगी और वह कुएं के पास पहुंचा तभी एकाएक पैर
फिसलने से वह कुएं में जा गिरा.
जानकारी लगते ही बचाव के लिए दौड़ पड़े ग्रामीण
बताया जाता है कि कुएं में गिरते ही बालक जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाया. इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने बच्चे की आवाज सुनी और उसने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी. यह सुनते ही ग्रामीणजन मौके पर पहुंचे तथा कुएं में उतरकर बच्चे की तलाश शुरू कर दी. काफी मशक्कत के बाद बालक को कुएं से बाहर निकाला. उस समय वह बेसुध हालत में था. जिसे तुरंत खिलचीपुर अस्पाताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने बालक को बचाने के लिए सीपीआर सहित कई प्रयास किए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
