भोपाल निगम परिषद में बवाल! ‘कमीशन नहीं लेती’ बयान पर घमासान

भोपाल। भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक शनिवार को आईएसबीटी स्थित मीटिंग हॉल में हंगामे के बीच हुई। अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने सरकार द्वारा नियुक्त 12 एल्डरमैन और नए निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार का परिचय कराया। बैठक में न्यू मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग के चौथे फ्लोर स्थित हॉल को किराए पर देने के प्रस्ताव पर विवाद हुआ। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने कहा, ‘मैं कमीशन नहीं लेती।’

नेता प्रतिपक्ष के इस बयान के बाद परिषद में हंगामा हो उठा और इस पर भाजपा पार्षदों ने आपत्ति जताते हुए अध्यक्ष की आसंदी घेर ली। जिसके बाद अध्यक्ष ने जकी से माफी मांगने और उनके शब्दों को कार्यवाही से विलोपित करने की बात कही।

बैठक में नए निगम मुख्यालय के सर्विस ब्लॉक और कैफेटेरिया को अधिकतम 20 साल के लिए किराए पर देने का प्रस्ताव बहुमत से पारित किया गया। कांग्रेस पार्षदों ने एजेंडे पर आपत्ति जताई, जबकि भाजपा पार्षदों ने इसे निगम की आय बढ़ाने वाला प्रस्ताव बताया। अमृत 2.0 योजना के लिए 493.49 करोड़ रुपए के ऋण प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।

.....

Next Post

भारत ने लगाया जीत का 'तिलक', सीरीज में 2-0 की बढ़त

Sat Oct 24 , 2026
क्राइस्टचर्च, 24 अक्टूबर (वार्ता) तिलक वर्मा (नाबाद 51) के बेहतरीन अर्धशतक और उनकी नीतीश कुमार रेड्डी (नाबाद 26) के साथ सातवें विकेट के लिए 69 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत भारत ने न्यूज़ीलैंड को दूसरे टी 20 में शनिवार को एक गेंद शेष रहते चार विकेट से हराकर पांच […]

You May Like