राहुल के आवास पर गुरुवार शाम को होगी इंडिया गठबंधन की बैठक

नयी दिल्ली, (वार्ता) बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर संसद में हंगामा कर रहे विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के नेताओं की सात अगस्त शाम को महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है जिसमें मतदाता सूची पुनरीक्षण तथा अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, यह बैठक लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास 5 सुनहरी बाग पर होगी। श्री गांधी के इस नए आवास पर इस तरह के बड़े राजनीतिक मुद्दे को लेकर यह पहली बैठक रात्रि भोज तक चल सकती है।

इससे पहले, 19 जुलाई को संसद के मानसून सत्र से पहले इंडिया गठबंधन की वर्चुअल बैठक बुलाई गई थी और उसी दिन गठबंधन के नेताओं ने तय किया था कि जल्द ही गठबंधन की एक बैठक बुलाई जाएगी जिसमें घटक दलों के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।

सुत्रों के अनुसार, बैठक के अगले दिन गठबंधन के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से भी मुलाकात कर सकता है। आयोग से किस तरह की चर्चा की जानी है इसका एजेंडा बैठक में तय किया जाएगा।

Next Post

ऑनलाइन गेमिंग की बच्चों पर काली छाया

Mon Aug 4 , 2025
इंदौर में हाल ही में घटित एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया है. महज़ 12 वर्ष का एक बालक, जिसने अभी जीवन की दहलीज़ पर कदम ही रखा था, ऑनलाइन गेमिंग में ?3000 हारने के बाद आत्महत्या जैसा भयावह निर्णय ले बैठा. यह बालक […]

You May Like