रंगपुरा में कपास से भरा ट्रक पलटा

झाबुआ। 1 फरवरी, रविवार सुबह शहर से सटे रंगपुरा में कल्याणपुरा रोड पर कपास से भरा ट्रक असंतुलित होकर पलटी खा गया। दुर्घटना की सूचना ट्रेफिक पुलिस एवं होमगार्ड विभाग की सिविल डिफेंस टीम को मिलने पर मौके पर पहुंचकर मदद की गई। ट्रेफिक प्रभारी कमल मिंदल एवं सिविल डिफेंस चीफ पं. द्विजेन्द्र व्यास के नेतृत्व में घायलों की मद्द करते हुए उन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पहुंचवाया। वहीं क्रेन की मद्द से पलटे ट्रक को सीधा करने का कार्य किया गया। दुर्घटना में कोई बड़ी घटना होने की जानकारी नहीं मिली है।

Next Post

यूजीसी काले कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन: भारत बंद का सीधी में दिखा असर

Sun Feb 1 , 2026
सीधी । यूजीसी काले कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के साथ भारत बंद का सीधी में असर दिखा। सवर्ण समाज ने एकजुटता के साथ विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में सवर्ण समाज के युवाओं की ऐतिहासिक भागीदारी रही। सवर्ण समाज के आह्वान पर यूजीसी एक्ट के विरोध में आयोजित भारत […]

You May Like