भिंड में ​सिंध और क्वारी नदी का जलस्तर बढ़ा, 50 गांवों में बाढ़ का अलर्ट, राहत कैम्प तैयार रखे

भिंड: भिंड जिले में लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण सिंध, क्वारी और चंबल नदियां उफान पर आ गई हैं। क्वारी और सिंध नदियां खतरे के निशान से 3 से 4 मीटर ऊपर बह रही हैं, जबकि चंबल नदी भी 3-4 मीटर नीचे रहकर लगातार ऊपर बढ़ रही है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने 50 से अधिक गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने कई जगह राहत कैम्प बनाए गए हैं। जहां खतरा अधिक है, वहां नावों और राहत सामग्री की व्यवस्था की गई है। एसडीईआरएफ और अन्य बचाव दल हाई अलर्ट मोड पर हैं।

क्वारी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और अब यह खतरे के निशान से 4 मीटर ऊपर बह रही है। बीहड़ों से होते हुए इसका पानी करीब 14 गांवों की सीमा तक पहुंच चुका है। हालांकि प्रशासन ने बताया कि गांव अभी सुरक्षित हैं, लेकिन नदी किनारे न जाने की सख्त हिदायत दी गई है। बारिश थमने के बावजूद नदी का बहाव तेज बना हुआ है।
सिंध नदी में भी हर 3-4 घंटे में 1.5 मीटर तक जलस्तर बढ़ रहा। शिवपुरी जिले के मोहिनी डैम से 1.25 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे सिंध नदी का जलस्तर हर कुछ घंटे में 1 से 1.5 मीटर तक बढ़ रहा है। गिरवासा, खोड़न, डुबका, लिलवारी, इंदुर्खी और परर्याच गांवों तक पानी पहुंच चुका है। मटियावली गांव की पुलिया पर पानी आने से रास्ता बंद हो गया है, जबकि इंदुर्खी गांव की एक बस्ती चारों ओर से पानी से घिर गई है। बिलाव गांव समेत आसपास के इलाके भी बाढ़ की चपेट में हैं।

Next Post

गोहद में बेसली डैम ओवरफ्लो, कई गांवों में पानी भरा

Tue Jul 29 , 2025
भिंड: गोहद क्षेत्र का बेसली डैम ओवरफ्लो होने से आसपास के गांवों में पानी भर गया है। वहीं, हरीक्षा से मुरैना के सिहोनिया जाने वाली पुलिया पर आसन नदी का पानी तीन दिन से बह रहा है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर […]

You May Like

Play sound