सीहोर। दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट की जांच हेतु रैपिड मिल्क टेस्टिंग किट के उपयोग का डेमॉस्ट्रेशन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा श्री बालाजी डेयरी, कृष्णा डेयरी सहित अन्य डेयरियों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की जांच की गई तथा रैपिड मिल्क टेस्टिंग किट के माध्यम से दूध में मिलावट की पहचान एवं जांच की प्रक्रिया के संबंध में डेयरी संचालकों एवं उपस्थित लोगों को जानकारी प्रदान की गई. खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा डेयरी संचालकों को दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई.
डेयरी संचालकों एवं नागरिकों को किया जागरुक
