पानी भरने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों तरफ से केस दर्ज

इंदौर: विजयनगर थाना क्षेत्र की दूरसंचार कॉलोनी में सरकारी नल से पानी भरने को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया. दो पक्षों में गाली गलौज और मारपीट के बाद पुलिस ने दोनों ओर से प्रकरण दर्ज किया है.पहले मामले में राधा पंचोली उम्र 54 साल निवासी स्कीम नंबर 54 ने शिकायत की कि 20 मई की सुबह करीब 8 बजे वह नल पर पानी भरने गई थी. वहां मौजूद मुकेश, महावीर प्रजापत और उसका बेटा अतुल प्रजापत ने उसे पानी भरने से रोका और गाली गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर महावीर और अतुल ने मारपीट की.

इसी दौरान हनी प्रजापत और अमन भी पहुंच गए और उन्होंने भी धक्का मुक्की करते हुए अश्लील गालियां दीं. इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. वहीं दूसरे मामले में धर्मबीर प्रजापत उम्र 48 साल ने शिकायत दर्ज कराई कि शुक्रवार सुबह 8 से 9 बजे के बीच चेतराम पंचोली अपनी पत्नी राधा और बेटे सिकंदर के साथ उनके नल पर पानी भरने पहुंचे. मना करने पर तीनों ने गाली गलौज की और सिकंदर ने थप्पड़ मार दिया. विवाद बढ़ने पर चेतराम की बेटियां स्नेहा और श्रद्धा भी मौके पर आ गईं और धर्मबीर के बेटे अतुल प्रजापत के साथ मारपीट की. पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Next Post

टूर पैकेज के नाम पर 2.26 लाख की ठगी

Sat May 23 , 2026
इंदौर: तुकोगंज थाना क्षेत्र में टूर पैकेज के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने मनाली और शिमला ट्रिप की बुकिंग लेकर पैसे ले लिए, लेकिन मौके पर कोई व्यवस्था नहीं कराई.शिवशक्ति नगर में रहने वाले 22 वर्षीय गौरव त्रिवेदी निवासी शिवशक्ति नगर की […]

You May Like

Play sound