चलते ई-रिक्शा से महिला का मंगलसूत्र और मोबाइल लूटा

जबलपुर‌। कैंट थाना अंतर्गत अब्दुल हमीद चौक पर बीती रात एक बाइक सवार शातिर बदमाश ने चलते ई-रिक्शा में बैठी महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र और हाथ से मोबाइल झपट लिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पलक झपकते ही गलियों में रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर हुलिए के आधार पर लुटेरे की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, तुलसी मोहल्ला वार्ड बाई का बगीचा निवासी अनुज कोरी (30) पेशे से ई-रिक्शा चालक हैं। वह अपने ई-रिक्शा क्रमांक एमपी 20 एम जेड 3394 में अपनी पत्नी पूजा कोरी, साली मन्नू बेन और अपनी मासूम बच्ची को लेकर सदर मोदीवाड़ा जा रहे थे। परिवार वहां एपीएन स्कूल के पास रहने वाली अपनी बड़ी बहन गुड़िया साहू के घर जा रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा अब्दुल हमीद चौक सदर के पास पहुंचा, तभी ई-रिक्शा में दाहिनी तरफ बैठी पूजा कोरी ने अपनी बहन गुड़िया को घर का पता पूछने के लिए फोन लगाया। पूजा ने जैसे ही मोबाइल कान से लगाया, ठीक उसी वक्त पीछे से एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार तेजी से आया। बदमाश ने पूजा के गले पर झपट्टा मारकर सोने का मंगलसूत्र और हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। जब तक परिवार कुछ समझ पाता, आरोपी मोटरसाइकिल की रफ्तार बढ़ाकर एपीएन स्कूल और लोहार मोहल्ला की तरफ भाग निकला।

Next Post

मां और सौतेले पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकला था 6 साल का अंश

Sat Jun 20 , 2026
भोपाल। भोपाल से लापता हुआ 6 साल का मासूम अंश चार दिन बाद मथुरा में सुरक्षित मिल गया है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि मां और सौतेले पिता की डांट से नाराज होकर अंश बिना बताए घर से निकल गया था। मासूम पैदल चलते हुए भोपाल रेलवे स्टेशन […]

You May Like