सीहोर। पीएमश्री कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस का आयोजन किया गया. मुख्य वक्ता एवं विषय विशेषज्ञ सुश्री सोनम राय ने लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों में रोजगार के अवसर विषय पर व्याख्यान दिया. प्राचार्य डॉ. रोहिताश्व शर्मा ने विद्यार्थियों को उद्यमिता, व्यक्तित्व विकास एवं स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने पर बल दिया. कार्यक्रम में डॉ. शीलचन्द्र गुप्ता, डॉ. सुमन रोहिला, प्रतीक गुप्ता, डॉ. सिद्धनाथ खजूरिया, डॉ. आमिर एजाज, डॉ. कमलेश अहिरवार, डॉ. प्रमिला जैन, श्रीमती नौरा रूत कुमार, विनय मणि त्रिपाठी, डॉ. जितेन्द्र आर्य आदि उपस्थित हुए.
राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस पर दिया व्याख्यान
