सैन्य परिवार कल्याण संगठन की अध्यक्षा ने किया मिलिट्री अस्पताल का दौरा 

जबलपुर। मध्य भारत एरिया के सैन्य परिवार कल्याण संगठन की अध्यक्षा हरप्रीत कौर ने मिलिट्री अस्पताल, जबलपुर में ‘वात्सल्य: अर्ली इंटरवेंशन सेंटर’ का दौरा किया। उनके साथ पल्लवी शर्मा, फैमिली वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन की अध्यक्षा भी मौजूद थीं। दौरे के दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल प्रियांक अगस्त्या, बाल रोग विशेषज्ञ ने केंद्र में उपलब्ध उन्नत चिकित्सीय सुविधाओं, समय पर हस्तक्षेप और विकासात्मक विकलांगता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह केंद्र 6 वर्ष तक के विशेष जरूरत वाले बच्चों के लिए मनोवैज्ञानिक, स्पीच थेरेपिस्ट, ऑडियोलॉजिस्ट, विशेष शिक्षक और फिजियोथेरेपिस्ट की टीम के माध्यम से सेवा प्रदान करता है। हरप्रीत कौर ने बच्चों और उनके माता-पिता से बातचीत की और केंद्र के प्रयासों और बच्चों की प्रगति की सराहना की। उन्होंने इसे दिव्यांग बच्चों और उनके परिवारों के लिए आशा की किरण और बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Next Post

परीक्षा की तैयारी मेहनत से करें, तनाव लेकर नहीं : सीएम डॉ यादव

Mon Feb 9 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। देश की बागडोर आगे चलकर इन्हें ही संभालनी है। इसलिए सभी विद्यार्थी अपने कौशल, ज्ञान और प्रदर्शन में निरंतर सुधार कर खुद को निखारें। परीक्षा की तैयारी पूरी मेहनत और लगन से करें, […]

You May Like