शिविर में किया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्क्रीनिंग

सीहोर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थाओं में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया. शिविरों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्क्रीनिंग की गई. एनीमिया सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की गई. आवश्यकतानुसार बच्चों को विशेषज्ञ उपचार के लिए रेफरल की कार्यवाही भी की गई. सीएमएचओ डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने कहा कि बच्चों एवं माताओं के स्वास्थ्य की समय पर जांच, आवश्यक उपचार एवं उचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है.

Next Post

देवालयों में गूंजा, नंद घर आनंद भयो, जय यशोदलाल की

Sat Sep 5 , 2026
सीहोर। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व जन्माष्टमी जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर यादव समाज द्वारा विशाल चल समारोह निकाला गया, वहीं बुधनी, आष्टा सहित अन्य नगरों में भी भगवान की शोभायात्रा निकाली गई. बुधनी. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नगर कृष्ण भक्ति […]

You May Like