भोपाल। जनपद फंदा की ग्राम पंचायत खजूरी सडक़ में गुरुवार को पंचायत की 25 दुकानों की नीलामी की गई जिसमें सबसे पहले नंबर की दुकान की बोली 11 लाख पांच हजार रुपए की लगाई गई. इन दुकानों का अभी निर्माण कार्य चल रहा है. इन दुकानों की नीलामी प्रक्रिया कार्यपालन अधिकारी जनपद फंदा शिवानी मिश्रा की अध्यक्षता में पूरी हुई. दुकानों का आरक्षण वर्ग अनुसार अनुसूचित जनजाति 1, अनुसूचित जाति 6, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 4, विधवा तथा परित्यक्ता महिलाओं 3, दृष्टिहीन व विकलांग 1, रक्षा सेवा के सेवानिवृत 1, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों 1, शिक्षित बेरोजगार 1, अनारक्षित 7, कुल 25 दुकानों की नीलामी की गई। पंचायत द्वारा दुकान का क्षेत्रफल 20/11 वर्ग फीट एवं बरामदा 11/7 वर्ग फिट रहेगा. उक्त दुकानों का ऑफसेट प्राइस 8 लाख रुपया रखा गया.
