मप्र में प्रॉपर्टी की दरों में 150% तक की बढ़ोतरी, भोपाल के 740 स्थानों पर घर खरीदना होगा महंगा

भोपाल। केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई. जिसमें प्रदेश की अचल संपत्तियों के मूल्यों में वृद्धि को लेकर निर्णय लिए गए l. प्रदेश के 65 हजार लोकेशन में प्रॉपर्टी के रेट बढ़े हैं, जबकि भोपाल में 740 लोकेशन पर रेट बढ़ाए गए हैं। भोपाल जिले में 740 स्थानों पर संपत्तियों की दरों में वृद्धि होना लगभग तय है. ऐसे में संपत्तियों की दरों में वृद्धि का असर नवरात्र के दिनों में पंजीयन कार्यालयों में देखने को मिल रहा है जहां जमकर लोगों की भीड़ उमड़ रही है. वर्तमान में आइएसबीटी, परी बाजार और बैरसिया में स्थित पंजीयन कार्यालयों में सुबह 10 से देर रात तक दस्तावेज रजिस्टर्ड करने का कार्य हो रहा है. भोपाल में 19 मार्च से अब तक लगभग पांच हजार रजिस्ट्रियां हुई हैं, जिनसे लगभग 118 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है. इस दौरान गुरुवार को रिकार्ड 957 रजिस्ट्रियों के साथ 22.53 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। संपत्तियों के खरीदारों इजाफा होने से पंजीयन कार्यालयों का समय बढ़ाते हुए सात बजे कर दिया है और प्रति सब रजिस्ट्रार को 65 स्लाट कर दिए हैं. ऐसे में अब एक दिन में 13 सब रजिस्ट्रार 1000 तक रजिस्ट्रियां कर सकेंगे.

31 मार्च तक जारी रहेगा रजिस्ट्रियों का सिलसिला

जिले के 740 स्थानों पर औसत 12 से 150 प्रतिशत तक की वृद्धि होगी. ऐसे में वर्तमान दरों पर रजिस्ट्री करवाने के लिए 31 मार्च तक रजिस्ट्रियों का सिलसिला जारी रहेगा.

संपदा टू साफ्टवेयर से रजिस्ट्रियों में गति

वरिष्ठ जिला पंजीयक स्वप्नेश शर्मा ने बताया कि संपदा टू साफ्टवेयर बेहतर तरीके से काम कर रहा है। सब रजिस्ट्रार तय समय पर लोगों की रजिस्ट्रियां कर रहे हैं, ऐसे में प्रति आधा घंटे में एक दर्जन रजिस्ट्रियां की जा रही हैं। इसके जरिए लोग आसानी से स्लाट भी बुक कर पा रहे हैं.

आठ दिन में हुई रजिस्ट्रियां व राजस्व

दिन – रजिस्ट्री – राजस्व
पिछले गुरुवार – 653 – 07
शुक्रवार – 592 – 5.54
शनिवार -317 – 2.50
रविवार – 377 – 09
सोमवार – 585- 41
मंगलवार – 678 – 12.40
बुधवार – 820 – 19.23
गुरुवार -957 – 22.53
(नोट – राशि करोड़ों में )

Next Post

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म, आरोपी बेटा और पिता हरियाणा से गिरफ्तार

Fri Mar 27 , 2026
इंदौर: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को छोटी ग्वालटोली पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आरोपी के पिता को भी सह-आरोपी बनाया गया है.थाना प्रभारी संजू कामले ने बताया कि पीड़िता ने सोमवार 23 […]

You May Like

मनोरंजन