इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म, आरोपी बेटा और पिता हरियाणा से गिरफ्तार

इंदौर: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को छोटी ग्वालटोली पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आरोपी के पिता को भी सह-आरोपी बनाया गया है.थाना प्रभारी संजू कामले ने बताया कि पीड़िता ने सोमवार 23 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हरियाणा निवासी साहिल लाठर से हुई थी. बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने उसे मिलने के लिए इंदौर बुलाया, जहां दोनों सरवटे बस स्टैंड के पास एक होटल में रुके.

इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता का आरोप है कि साहिल लगातार शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाता रहा, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया. वहीं आरोपी के पिता जसवीर सिंह लाठर ने भी पीड़िता को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया और शादी से साफ मना कर दिया. शिकायत के आधार पर थाना छोटी ग्वालटोली में आरोपी के खिलाफ बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस ने हरियाणा के जिला जींद में दबिश देकर आरोपी साहिल लाठर (20) और उसके पिता जसवीर सिंह (44) को गिरफ्तार कर इंदौर लाया. पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया है.

Next Post

इजरायल ने मध्य तेहरान पर बड़े पैमाने पर सिलसिलेवार हमले किए : आईडीएफ

Fri Mar 27 , 2026
मास्को, 27 मार्च (वार्ता/स्पुतनिक) इजरायल रक्षा बलों ने शुक्रवार को कहा कि उसने मध्य तेहरान पर बड़े पैमाने पर सिलसिलेवार हमले किए। आईडीएफ ने टेलीग्राम पर कहा, “कुछ देर पहले आईडीएफ ने तेहरान के केंद्र में ईरानी आतंकी शासन अवसंरचना को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर हमले किए।” इसी […]

You May Like