करंट लगने से युवक की मौत

सिंगरौली। निवास पुलिस चौकी क्षेत्र के समीपी महुआ गांव निवासी एक युवक को घर में काम करते वक्त बिजली करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार अशोक साहू पिता बाबूलाल साहू उम्र 18 वर्ष निवासी महुआ गांव को घर पर ही लगा अचानक बिजली का करंट लग जाने से घायल अवस्था में परिजनों के द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवास ले जाया गया, जहां चिकित्सको ने युवक को मृत घोषित कर दिया है।

Next Post

सडक़ रेस्टोरेशन का कार्य देखने पहुंचे निगम आयुक्त

Fri May 15 , 2026
रीवा। शहर में संचालित सीवेज एवं पेयजल परियोजनाओं के कार्यों को लेकर नगर निगम आयुक्त अक्षत जैन ने गुरुवार को स्थलीय मौका निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने नीम चौराहा एवं शिवनगर क्षेत्र का भ्रमण कर कार्यों की स्थिति देखी एवं रोड रेस्टोरेशन की प्रगति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान […]

You May Like