पुलिस ने पैदल जुलूस निकालकर तोड़ी बदमाशों की हेकड़ी

जबलपुर। रांझी पुलिस ने 10 हजार की रंगदारी मांग युवकों को लहूलुहान करने वाले दो शातिर बदमाशों को दबोचा है। मुख्य आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। इलाके में बदमाशों के खौफ को खत्म करने और आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए पुलिस ने दोनों आरोपियों का उसी मार्ग पर पैदल जुलूस निकाला, जहाँ उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान पुलिस कस्टडी में दोनों बदमाशों की सारी हेकड़ी धरी की धरी रह गई। जुलूस के दौरान दोनों शातिर अपराधी बीच सड़क पर हाथ जोड़कर और कान पकड़कर कहते नजर आए कि अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है और दोबारा कभी अपराध नहीं करेंगे।

थाना प्रभारी उमेश कुमार गोल्हानी ने बताया कि 19 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे धोबीघाट निवासी आयुष राजपूत (21) अपने साथी प्रवीण ठाकुर और सोहेल खान के साथ ऑटो से जा रहा था। इसी दौरान धोबीघाट के पास घात लगाए बैठे शातिर बदमाश विशाल ठाकुर उर्फ पैंड़ा और उसके दो साथियों ने उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया। बदमाशों ने आयुष से खर्च के लिए 10,000 रुपये की अड़ी मांगी। जब आयुष ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपियों ने उन पर डंडों और लात-घूंसों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए प्रवीण और सोहेल को भी बेरहमी से पीटा गया। वारदात के बाद से ही पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। कल रात पुलिस ज्योति नर्सरी के पास घेराबंदी कर मुख्य आरोपी विशाल ठाकुर उर्फ पैंड़ा 25 वर्ष, निवासी इंदिरानगर शांतिनगर को दबोचा गया। जिसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में कुबूल किया कि उसने यह अवैध पिस्टल करीब दो महीने पहले तरुण पटेल नाम के युवक से 23 हजार रुपये में खरीदी थी। वारदात में शामिल उसके दूसरे साथी आयुष समुद्रे 24 वर्ष, निवासी इंदिरानगर धोबीघाट को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, मामले का तीसरा आरोपी ऋतिक उर्फ निंजा अभी फरार है।

पहले से दर्ज हैं 7 मामले

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पकड़ा गया मुख्य आरोपी विशाल ठाकुर उर्फ पैंड़ा रांझी क्षेत्र का आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट, अवैध वसूली, गंभीर मारपीट, चोरी और विस्फोटक अधिनियम के तहत 7 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं।

Next Post

अनंत चतुर्दशी झांकी मार्ग का निरीक्षण करने निकला सरकारी अमला

Mon Sep 21 , 2026
इंदौर। 25 सितंबर को निकलने वाली अनंत चतुर्दशी की झांकियों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। झांकी मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सोमवार को पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह और कलेक्टर शिवम वर्मा के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने झांकी मार्ग का […]

You May Like