चिरूली गांव में खेत में छिपाकर रखी गई अवैध कच्ची शराब नष्ट

ग्वालियर: थाना पिछोर क्षेत्र के ग्राम चिरुली में हाथ भट्टी से अवैध कच्ची शराब बनाकर विक्रय की जा रही थी। अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जयराज कुबेर द्वारा पुलिस टीम बनाकर मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही की गई। पुलिस की संयुक्त टीम ग्राम चिरुली पहुंची जहाँ मुखबिर द्वारा बताया गया कि नाले किनारे चिरुली में ईशाक खान पुत्र नजीर खान निवासी चिरुली का अवैध देशी हाथ भट्टी की कच्ची शराब अपने घर के खेत के पास नहर किनारे बेच रहा है।

एक व्यक्ति पुलिस को आता देखकर मौके का लाभ उठाकर गेहूँ के खेतों में से होकर भाग गया। लोगों से पूछताछ पर पता चला कि उक्त व्यक्ति ईशाक खान था। पुलिस टीम द्वारा मौके पर तलाशी लेने पर ईशाक खान के खेत के किनारे झाड़ियों के अंदर एक प्लास्टिक की केन में करीब 20 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब होना पाई गई और वहां पर लगभग 300 लीटर गुढ़ लहान पाया गया जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके पर नष्ट किया गया। एक प्लास्टिक की केन में कच्ची हाथ भट्टी की बनी कुल 20 लीटर अवैध शराब नष्ट की गई।

Next Post

मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई, सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की

Wed Mar 4 , 2026
नयी दिल्ली 04 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने होली के पावन असर पर देशवासियों को रंगों के त्योहार की बधाई दी है और उनके जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की है। श्री मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “सभी देशवासियों को होली की अनंत […]

You May Like