मालवाहक ने बस को पीछे से मारी टक्कर, आगरा निवासी चालक की मौत

ग्वालियर:डबरा में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। डबरा बायपास हाईवे पर आइशर गाड़ी ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में आइशर चालक कलुआ यादव निवासी आगरा की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची सिटी पुलिस ने शव को पीएम के लिए रखवा दिया है। हादसा सुबह सिटी थाना क्षेत्र में हुआ।

Next Post

महापौर मालती राय ने स्ववाय मार्शल आर्ट नेशनल टूर्नामेंट में विजेताओं को किया सम्मानित

Tue Oct 28 , 2025
भोपाल: महापौर श्रीमती मालती राय ने स्ववाय मार्शल आर्ट नेशनल कंपटीशन टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मिलित होकर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मार्शल आर्ट मध्य प्रदेश एसोसिएशन के पदाधिकारीगण सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महापौर राय […]

You May Like