रिजर्व बैंक ने क्रय/विक्रय स्वैप के तहत खरीदे 10 अरब डॉलर

मुंबई, 04 फरवरी (वार्ता) रिजर्व बैंक ने क्रय/विक्रय स्वैप ऑक्शन के तहत वाणिज्यिक बैंकों से बुधवार को 10 अरब डॉलर खरीदे।

केंद्रीय बैंक ने बताया कि उसने औसतन 7.5166 रुपये के प्रीमियम पर यह खरीद की है। सफलतापूर्वक बोली लगाने वाले वाणिज्यिक बैंक 06 फरवरी को रिजर्व बैंक को डॉलर देंगे। इस सौदे के दूसरे चरण के तहत तीन साल बाद 06 फरवरी 2029 को तय प्रीमियम पर रिजर्व बैंक वाणिज्यिक बैंकों को वापस डॉलर बेचेगा।

10 अरब डॉलर के प्रस्ताविक ऑक्शन के लिए 25.03 अरब डॉलर का प्रस्ताव प्राप्त हुआ था। कटऑफ प्रीमियम 7.48 रुपये रखा गया था।

केंद्रीय बैंक ने पिछले साल दिसंबर और इस साल जनवरी में भी डॉलर क्रय/विक्रय स्वैप ऑक्शन को अंजाम दिया था।

Next Post

पार्किंग अव्यवस्था से जूझता पॉलीटेक्निक चौराहा, राहगीरों के लिए रोज़ की परेशानी बना ट्रैफिक दबाव

Wed Feb 4 , 2026
भोपाल। पॉलीटेक्निक चौराहे पर इन दिनों ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। चौराहे के आसपास नो-पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों के कारण मार्ग संकरा हो रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोगों को रोज़ाना रुक-रुक कर सफर करना पड़ रहा है। व्यस्त समय, खासकर […]

You May Like