
जबलपुर। दून इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को जेएससीसी इंटर स्कूल चेस बॉयज टूर्नामेंट का समापन हुआ। प्रतियोगिता में शहर के 22 स्कूलों के करीब 300 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अंडर-14 में लिटिल वर्ल्ड स्कूल तिलवारा, अंडर-17 और अंडर-19 में सेंट गैब्रिएल्स हायर सेकेंडरी स्कूल ने बाजी मारी। अंडर-14 में सेंट गैब्रिएल्स और बिलाबोंग इंटरनेशनल स्कूल क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे, जबकि अंडर-17 में सेंट जोसेफ रांझी और स्टेमफील्ड स्कूल तथा अंडर-19 में लिटिल वर्ल्ड स्कूल और स्मॉल वंडर्स स्कूल क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। लगातार बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सेंट गैब्रिएल्स हायर सेकेंडरी स्कूल को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया।
प्रतियोगिता में इंटरनेशनल आर्बिटर नरापुरम वी.आर. श्रीहरि निर्णायक की भूमिका में रहे। आयोजन चेयरमैन अरुण प्रताप सिंह, डायरेक्टर दीपमाला सिंह, यश राज सिंह और प्राचार्य डॉ. वंदना वोहरा के मार्गदर्शन में हुआ। खेल टीम के एस.के. तिवारी, रितेश चौरसिया और शिवानी सहित अन्य शिक्षकों व सहयोगियों ने व्यवस्थाएं संभालीं।
