मैनचेस्टर, 25 जून (वार्ता) भारत ने राधा यादव (28 रन पर तीन विकेट) और श्री चरणी (21 रन पर दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत बंगलादेश को महिला टी 20 विश्व कप के ग्रुप एक मैच में गुरूवार को आठ विकेट पर 136 रन पर रोक दिया।
भारत ने टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए शुरुआत में खराब फील्डिंग का प्रदर्शन किया और शुरुआत में ही चार कैच के मौक़े छोड़े। हालांकि राधा यादव ने बाद में अपनी गेंदबाज़ी से तीन अहम विकेट हासिल किए और श्री चरणी ने भी दो विकेट हासिल किए। नंदनी ने दो लगातार कैच छोड़े थे और उन्होंने जुयैरिया का विकेट निकाला। बंगलादेश की ओर से सबसे ज़्यादा 33 रन जुयैरिया फ़िरदौस ने बनाए जबकि निगार सुल्ताना ने 32 रन का योगदान दिया।
श्री चरणी अपने दो विकेटों के साथ एक विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बन गयी हैं। बंगलादेश की टीम 150 रन के आंकड़े से ज्यादा जाने का इन्तजार कर रही थी लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें रोक दिया।
