मुख्यमंत्री से महापौर योगेश ताम्रकार की मुलाकात

सतना: प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भोपाल में सतना नगर निगम के महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने सौजन्य भेंट की।भेंट के दौरान महापौर श्री ताम्रकार ने सतना नगर में लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों के उद्घाटन हेतु मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया। इसके साथ ही विंध्य चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा सतना में आयोजित किए जा रहे व्यापार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने का आग्रह भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दोनों आग्रहों को सहर्ष स्वीकार करते हुए सतना आगमन की सहमति प्रदान की। उनके इस निर्णय से सतना जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलने के साथ-साथ व्यापार एवं उद्योग को भी प्रोत्साहन मिलेगा।महापौर श्री ताम्रकार ने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सतना आगमन क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए ऐतिहासिक सिद्ध होगा।

Next Post

रेलवे के ट्रॉली मैन ने की आत्महत्या की कोशिश

Thu Dec 25 , 2025
सतना: रेलवे के ट्रॉली मैन द्वारा कथित मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास करने का गंभीर मामला सामने आया है। रेलवे स्टेशन पर ट्रॉली मैन के पद पर पदस्थ कर्मचारी सुरेश कुमार कुशवाहा ने बुधवार को कीटनाशक खा लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों […]

You May Like