शाहगढ़ सीएमओ की कार को ट्रक ने मारी टक्कर

सागर। सागर जिले के सागर छतरपुर मार्ग पर दलपतपुर रूरावन के बीच तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर मे कार सवार नगर परिषद शाहगढ के मुख्य नगर पालिका अधिकारी घायल हो गए है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार को कार ट्रक के कॉर्नर से जाकर टकराई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, सीएमओ विनय मिश्रा स्वयं गाड़ी चला रहे थे जिससे उनके चेहरे और कलाई में चोट आई हैं। गनीमत यह रही कि गाड़ी के एयर बैग खुल गये थे जिससे उन्हें सीने में गंभीर चोट नहीं आई। ENT विशेषज्ञ डॉ. के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है , चेहरे में मायनर फ्रैक्चर के कारण उन्हें आज अस्पताल में भर्ती किया गया है कल मामूली आपरेशन के बाद छुट्टी हो सकती है। सूचना मिलते ही तत्काल परिजन घटना स्थल पहुँच गये थे जहाँ से उन्हें निजी वाहन से सागर के एक निजी अस्पताल लाया गया ।

Next Post

लघु वेतन कर्मचारी संघ ने ज्ञापन सौंपकर की तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग

Mon Oct 13 , 2025
विदिशा। सोमवार को मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में कर्मचारी कलेक्टोरेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा केंद्र कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता की किस्त स्वीकृत की गई है, इस प्रकार […]

You May Like