विजयादशमी पर मक्सी में तीन बस्तियों से निकला पथ संचलन

मक्सी। विजयादशमी के अवसर पर मक्सी नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पथ संचलन निकाला गया। नगर की तीन बस्तियों महाराणा प्रताप, शिवाजी महाराज और भगत सिंह के स्वयंसेवकों ने अलग-अलग मार्गों से पथ संचलन में भाग लिया। इस दौरान स्वयंसेवकों में उत्साह नजर आया। मार्ग में मक्सी के नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

नगर कार्यवाह विजय मंडलोई के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के तहत बस्ती क्रमांक एक महाराणा प्रताप का पथ संचलन स्टेशन रोड से प्रारंभ होकर पड़ाव क्षेत्र में समाप्त हुआ। बस्ती क्रमांक दो शिवाजी महाराज का संचलन झंडा चौक से प्रारंभ होकर वापस झंडा चौक पर ही संपन्न हुआ। वहीं बस्ती क्रमांक तीन भगत सिंह का पथ संचलन नर्मदा गार्डन से प्रारंभ होकर गडरोली क्षेत्र तक निकाला गया।

तीनों बस्तियों में संचलन के दौरान बौद्धिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। महाराणा प्रताप बस्ती में हीरालाल कसेरा, शिवाजी महाराज बस्ती में बद्रीलाल जाट और भगत सिंह बस्ती में कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने बौद्धिक दिया। इस दौरान स्वयंसेवकों को संबोधित किया गया।

विजयादशमी पर आयोजित पथ संचलन में तीनों बस्तियों के स्वयंसेवकों ने सहभागिता कर अनुशासन और संगठन का परिचय दिया। मार्ग में नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किए जाने से आयोजन का उत्साह और बढ़ गया।

कार्यक्रम के दौरान मक्सी थाना प्रभारी मदन इवने सहित पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग से तहसीलदार जितेंद्र चौरसिया भी मौजूद रहे।

Next Post

दतिया में अंधाधुंध फायरिंग का आरोप, युवक ने जंगल में भागकर बचाई जान

Tue Oct 20 , 2026
दतिया। दतिया जिले के गौराघाट थाना क्षेत्र के धौरा गाँव में अंधाधुंध गोलीबारी की घटना को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि रेत माफिया से जुड़े बताए जा रहे लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला किया और उस पर गोलियां चलाईं। अपनी जान बचाने के लिए […]

You May Like