अघोषित बिजली कटौती से परेशान किसानों ने मासोद के बिजली आफिस का किया घेराव 

मुलताई। मासोद क्षेत्र मे हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान किसानो ने सोमवार 11बजे ग्राम मासोद के विद्युत वितरण कार्यालय का घेराव कर मासोद डीसी के जेई को खरी खरी सुना दी।किसानो का कहना है कि बिजली कटौती से किसान परेशान है।रतजगा करने पर भी सिंचाई नहीं हो पा रही है। ग्रामों में बिजली कटौती से आमजन परेशान है,गांव में बिजली की अघोषित एवं अनियमित कटौती से आमजन जीवन ठप्प एवं जल जीवन योजना प्रभावित हो रही है।

मासोद सब स्टेशन से जुड़े ग्राम मासोद, वायगाव, पोहर, साइखेड़ा खुर्द, ढाना सहित अन्य ग्राम के किसान एवं ग्रामीण जन खेतो एवं गांव की अनियमित बिजली सप्लाई से परेशान होकर किसानो द्वारा मासोद विद्युत वितरण कार्यालय का घेराव कर जेई तुलसीराम सलाम कि ज्ञापण सौपा। किसानों का आरोप है कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है जब भी अधिकारियों से बात करो तो देख रहे हैं लोड सेटिंग है फॉल्ट है कह कर रटा रटाया जवाब देकर पल्ला झाड़ लेते हैं सिंचाई नहीं होने से खेतों की फसल पीली पड़ने लगी है जिससे फसल की ग्रोथ रुक गई है। ग्रामीण एवं किसानों ने साफ-साफ कह दिया कि गांव की बिजली कटौती एवं मोटर पंप खेतों की मोटर पंप की बिजली सप्लाई पूरी पूरी देना होगा एवं लो वोल्टेज की समस्या को तुरंत दूर करना होगा

जेई तुलसीराम सलाम ने 24 घंटे के भीतर समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान वायगाव,मासोद, पोहर, साईखेडा खुर्द के कृषक गुलाब गुलाब सिंह ठाकुर ,संतोष देशमुख ,प्रकाश

माकोड़े, पवन ठाकुर, गुलाब खाड़े ,संजय पालीवाल, कृष्णा माथनकर, बाबूराव लोहार सुरेश अमरूते, हेमराज राठौर, उमेश सोनी, उमेश बमने, महादेव लाडे सहित कई किसान व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Next Post

ताप्ती वार्ड में घर का ताला तोड़कर जेवर सहित 30 हजार रूपए नगद चोरी 

Mon Dec 22 , 2025
मुलताई। नगर के ताप्ती वार्ड संतरा मंडी क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने अनिल भादे के मकान का ताला तोड़कर सोने के जेवर सहित 30 हजार रूपए नगदी की चोरी कर लिए। घटना की रिपोर्ट मकान मालिक अनिल द्वारा मुलताई थाने की है। अनिल द्वारा की गई शिकायत में बताया 21 […]

You May Like

मनोरंजन