दमोह पुलिस के 6 सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई

दमोह। शनिवार शाम 5 बजे जबलपुर नाका स्थित पुलिस कंट्रोल रूम दमोह में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त हुए 6 अधिकारियों/कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई. पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने कार्यवाहक सहा. उप निरीक्षक देवीप्रसाद अहिरवार, कार्यवाहक सहा. उप निरीक्षक उत्तम लाल गौंड, प्र.आर. 19 सुखलाल अहिरवार, कार्यवाहक प्र.आर. 533 रामचरण पाठक, प्र.आर. 225 घनश्याम मुडा और प्र.आर. 350 रामनाथ कुर्मी को प्रभारी रक्षित निरीक्षक अभिनव साहू की उपस्थिति में साल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया.

एसपी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सुखद, स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की. विदाई समारोह में पुलिस अधिकारियों और स्टाफ ने इनके सेवाकाल की सराहना की.

Next Post

कांग्रेस में नया जोश फूंकने नीमच आ रहे हैं जीतू पटवारी व दिग्गज नेता 

Sat May 30 , 2026
नीमच। संगठन को जमीनी स्तर पर नई मजबूती और ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से आगामी 2 और 3 जून को नीमच जिला कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होने जा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने इस महत्वपूर्ण आयोजन की जानकारी देते हुए संगठन की विचारधारा […]

You May Like