कांग्रेस में नया जोश फूंकने नीमच आ रहे हैं जीतू पटवारी व दिग्गज नेता 

नीमच। संगठन को जमीनी स्तर पर नई मजबूती और ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से आगामी 2 और 3 जून को नीमच जिला कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होने जा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने इस महत्वपूर्ण आयोजन की जानकारी देते हुए संगठन की विचारधारा को मजबूत बनाने के लिए इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस आवासीय शिविर के माध्यम से पार्टी के मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष को संगठन की रीति-नीति और आगामी कार्य योजनाओं से रूबरू कराया जाएगा, ताकि सभी कार्यकर्ता एक नई ऊर्जा और मजबूत संकल्प के साथ मैदान में उतर सकें।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने बताया की इस ऐतिहासिक और रणनीतिक प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, प्रदेश संगठन मंत्री संजय कामले और प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी सहित पार्टी के कई अन्य शीर्ष और वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। ये सभी राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक मार्गदर्शक अलग-अलग सत्रों में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और संगठनात्मक कौशल तथा विचारधारा को लेकर अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन व विचार साझा करेंगे।शिविर की महत्ता को रेखांकित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने बताया कि करीब 10 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद नीमच जिले में इस स्तर का कोई बड़ा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह है। इस दो दिवसीय आयोजन के दौरान देश के प्रमुख विचारशील महानुभाव और विषय विशेषज्ञ अलग-अलग सत्रों में उपस्थित रहकर विभिन्न गंभीर विषयों पर गहन प्रशिक्षण देंगे व महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करेंगे। इस प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास, आधुनिक चुनावी प्रबंधन के गुर, वर्तमान प्रादेशिक व स्थानीय मुद्दे, संगठन की मूल विचारधारा तथा ऐसे ही अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि कार्यकर्ता वैचारिक और व्यावहारिक दोनों मोर्चों पर पूरी तरह सुसज्जित हो सकें।जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि यह भव्य आयोजन शहर के मंगलम रिसोर्ट में किया जा रहा हैं ,जहाँ कार्यक्रम से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पूरे जिले से कांग्रेस के सभी साथी और पदाधिकारी बेहद उत्साह के साथ इस दो दिवसीय शिविर को सफल बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। निश्चित रूप से यह शिविर आगामी दिनों में नीमच जिले में कांग्रेस संगठन को एक नई दिशा, वैचारिक धार और अभूतपूर्व मजबूती प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होगा।

Next Post

मन्दसौर की बेटी का कमाल- छत्तीसगढ़ में जीता गोल्ड, अब राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग में करेंगी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व

Sat May 30 , 2026
मन्दसौर। काव्या मुक्तेश (मोंटू) श्वेता जैन कटपीस वाला ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती चौंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके साथ ही हाल ही में इंदौर में आयोजित राज्य किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय […]

You May Like

Play sound