शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन टूटे, सेंसेक्स 605 अंक लुढ़का

मुंबई, 09 जनवरी (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 604.72 अंक (0.72 प्रतिशत) लुढ़ककर 83,576.24 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 193.55 अंक यानी 0.75 फीसदी गिरकर 25,683.30 अंक पर आ गया। यह दोनों सूचकांकों का दो महीने का निचला स्तर है। तेल एवं गैस, आईटी और सार्वजनिक बैंकों को छोड़कर अन्य सभी समूहों के सूचकांक लाल निशान में रहे। ऑटो, एफएमसीजी, रियलिटी, फार्मा, निजी बैंकों, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, वित्त, स्वास्थ्य और रसायन समूहों के सूचकांकों पर अधिक दबाव देखा गया।
मझौली कंपनियों का निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.69 प्रतिशत और छोटी कंपनियों का स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.81 प्रतिशत की गिरावट में रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर दो प्रतिशत से अधिक टूटे। अडानी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, सनफार्मा, इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, टाइटन, आईटीसी और टाटा स्टील के शेयरों में एक से दो प्रतिशत के बीच गिरावट रही। मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनीलिवर, पावरग्रिड और ट्रेंट के शेयर भी लाल निशान में बंद हुए। एशियन पेंट्स का शेयर एक फीसदी से अधिक चढ़ा। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बीईएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इटरनल में भी तेजी रही।

Next Post

पीवी सिंधु 13 महीनों में अपने पहले सेमीफाइनल में, सात्विक-चिराग बाहर

Fri Jan 9 , 2026
कुआलालम्पुर, 09 जनवरी (वार्ता) दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने शुक्रवार को हराकर सुपर 1000 इवेंट मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई। जबकि पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सिंधु को तीसरी […]

You May Like