रुपया 44 पैसे मजबूत

मुंबई, 02 फरवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 44 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.4950 रुपये प्रति डॉलर बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा छह पैसे की मजबूती के साथ 91.9350 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया आज 1.50 पैसे टूटकर 91.95 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और इसके बाद लगातार मजबूत हुआ। बीच कारोबार में एक समय यह 91.45 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में पैसा लगाने से रुपया मजबूत हुआ। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में पांच प्रतिशत की गिरावट से भी रुपये को समर्थन मिला।

 

 

Next Post

युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

Mon Feb 2 , 2026
भोपाल। शाहपुरा थाना इलाके में शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है. मिली जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी […]

You May Like