युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

भोपाल। शाहपुरा थाना इलाके में शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है.

मिली जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी दिनेश पिछले एक साल से युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा है. आरोपी से युवती की दोस्ती पहले हुई थी. दोस्त जल्द ही प्यार में बदल गई. दिनेश ने पीड़िता से शादी का वादा करते हुए साल 2025 फरवरी के महीने में शाहपुरा स्थित अपने मकान में लेकर पहुंचा. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने अपने निवास पर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद वह लगातार करीब एक साल से युवती का शारीरिक शोषण कर रहा है. हाल ही में जब युवती ने आरोपी से शादी करने की बात कही, तो वह अपनी बात से मुकरा गया. पीड़िता का आरोप है कि दिनेश ने उसे छोटी जाति का बताते हुए शादी करने से इंकार कर दिया. आरोपी दिनेश की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने शाहपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

विवाद, फायरिंग और फरारी: बेदाखेड़ी के जंगल में पकड़े गए राजस्थान के शूटर

Mon Feb 2 , 2026
आष्टा। ग्राम कचनारिया जोड़ पर एक्सयूवी और बाइक के बीच हुई मामूली टक्कर से उपजे विवाद में कार सवार बदमाशों ने बाइक चालक पर फायरिंग कर दी. इसके आरोपी मौके से फरार हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की. आरोपियों की कार उमरसिंघई गांव […]

You May Like

Play sound