जबलपुर: अपर सत्र न्यायाधीश संजोग सिंह वाघेला ने हाईकोर्ट के नाम से फर्जी दस्तावेज पेश करने के मामले में शिल्पा पांडे, मधुलता दुबे, शिवांक दुबे, शिवानी चतुर्वेदी और अनूप चतुर्वेदी की अग्रिम जमानत निरस्त कर दी है। इस मामले में हाईकोर्ट के निर्देश पर दोबारा एफआईआर दर्ज की गई है।
दरअसल फरियादी वीरेन्द्र पांडे की ओर से दायर परिवाद में कहा गया कि दांडिक पुनरीक्षण प्रकरण की सुनवाई के आरोपियों ने हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार के नाम से कूटरचित दस्तावेज पेश किये। इस मामले में उनके खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में आरोपियों की ओर से अग्रिम जमानत दायर की गई। सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपियों की अग्रिम जमानत निरस्त कर दी है।
