वाहन चैकिंग अभियान: 60 वाहनों के ई-चालान काटकर 22000 वसूल

दमोह:विवाह कार्यक्रमों की भीड़ को दृष्टिगत रखते हुये शहर के महत्वपूर्ण चैराहों जैसे जबलपुर नाका, किल्लाई नाका चैराहा आदि पर पुलिस की सघन वाहन चैकिंग
पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक दमोह एचआर पांडे के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गयी.इस कार्यवाही में थाना प्रभारी दमोह देहात निरी. रचना मिश्रा, निरीक्षक अमिता अग्निहोत्री, सागर नाका चौकी प्रभारी उनि रोहित द्विवेदी,उनि नीतेश जैन, अभिषेक पटेल, बलवंत सिंह हजारी, एएसआई अलजार सिंह, राकेश पाठक सहित थाना कोतवाली, यातायात, दमोह देहात व रक्षित केन्द्र का बल उपस्थित था.

बता दे किल्लाई नाका पर हुए चालान कार्रवाई में 24 ई-चालान काटकर करीब 9000 वसूल किया तो वहीं जबलपुर नाका में 36 ई-चालान काटकर रूपये 13000 वसूल किया गया. इस अभियान का उद्देश्य बताते हुए सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि शहर में चोरियों, नकबजनी, वाहन चोरी, और अवैध हथियार/नशीले पदार्थों के परिवहन जैसे अपराधों पर रोक लगाना.

दोपहिया चालकों द्वारा हेलमेट न पहनने, बिना सीट बेल्ट कार चलाने, ओवरलोडिंग, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन तथा बिना लाइसेंस/दस्तावेज वाहन चलाने जैसे उल्लंघनों को नियंत्रित करना.आम नागरिकों में यह स्पष्ट संदेश देना कि कानून व्यवस्था और यातायात नियमों के प्रति कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.सघन चेकिंग के कारण मुख्य मार्गों से गुजरने वाले असामाजिक तत्वों में सतर्कता और भय दोनों की स्थिति निर्मित हुई, जिससे उनके लिए हथियार, चोरी का माल या अवैध सामान लेकर बेखौफ आना-जाना कठिन हो गया.

Next Post

सीएम डॉ यादव ने पंचायतों में अच्छा काम कर रहे अधिकारियों को सम्मानित किया

Mon Nov 24 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पंचायतों को आत्मनिर्भर व समृद्ध बनाने के लिए आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like