श्याम महाजन ने संभाला भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री का दायित्व

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन ने बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर वे सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचे।

कार्यभार ग्रहण करने से पहले श्री महाजन ने कार्यालय परिसर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की और जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी तथा एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। उन्होंने राष्ट्रनिष्ठा, सेवा और संगठन के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, डॉ. निशांत खरे, प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीय, राजेन्द्र सिंह राजपूत, श्रीमती अर्चना सिंह, पूर्व प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा और प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर व मुंह मीठा कराकर श्री महाजन का स्वागत किया।

श्री महाजन ने प्रदेश कार्यालय परिवार से भेंट कर आपसी संवाद और समन्वय को मजबूत करने पर बल दिया।

Next Post

सीरिया के तटीय, दक्षिण में विस्फोट एवं सशस्त्र हमलों से बढ़ा तनाव

Wed Oct 29 , 2025
दमिश्क, 29 अक्टूबर (वार्ता/शिन्हुआ) सीरिया के तटीय एवं दक्षिणी क्षेत्रों में मंगलवार देर रात ग्रेनेड विस्फोट एवं मोर्टार हमलों सहित कई घटनाएं हुईं। यह जानकारी सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ और निजी ‘सीरिया टीवी’ ने बुधवार को दी। तटीय प्रांत लताकिया के क़नैनीस इलाके में एक हमलावर ने पुलिस स्टेशन के […]

You May Like