
ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रीन सिटी सागरताल रोड पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गिट्टी से भरे डंपर के नीचे दबने से 90 वर्षीय वृद्ध गिर्राज प्रसाद शर्मा, निवासी भरतपुर (राजस्थान) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से वृद्ध को डंपर के नीचे से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल रवाना किया गया। घटना की सूचना मिलते ही बहोड़ापुर पुलिस मौके पर पहुंची है।
