भोपाल में स्पिरिट ऑफ यूनिटी रन का आयोजन, मंत्री विश्वास सारंग ने दिया एकता और स्वस्थ जीवन का मंत्र


भोपाल: खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग आज टीटी नगर स्टेडियम, भोपाल में श्री सत्य साईं सेवा संगठन द्वारा आयोजित श्री सत्य साईं स्पिरिट ऑफ यूनिटी रन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आध्यात्म और स्वास्थ्य मनुष्य को संतुलित, सकारात्मक और अनुशासित जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देते हैं।

मंत्री सारंग ने कहा कि स्वस्थ शरीर और सशक्त मन ही फिट इंडिया तथा सशक्त भारत की मजबूत नींव हैं। ऐसे आयोजन समाज में एकता, सेवा, सद्भाव और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं और सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।

Next Post

भारत-अमेरिका ट्रेड डील में किसानों के हित सुरक्षित, विपक्ष के आरोप निराधार: शिवराज

Sun Feb 8 , 2026
भोपाल: भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर चल रही सियासी बहस के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस समझौते में देश के किसानों के हितों से किसी […]

You May Like