इंदौर: नगर निगम ने मंगलवार को भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही. वाल्मीकि सेना के साथ सफाईकर्मियों ने आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया. सफाई कर्मचारियों से आयुक्त ने स्वयं ज्ञापन लेकर उनकी मांगे से सुनी और भोपाल स्तर पर बात करने का आश्वासन दिया.नगर निगम में कल से शुरू हुई सफाई कर्मचारियों की 5 दिवसीय हड़ताल आज भी जारी रही.
सफाई कर्मचारियों खास कर महिलाओं ने स्थाई करने और समान वेतन देने सहित 9 बिंदुओं पर मांग को लेकर निगम परिसर में आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया. इस दौरान निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. जनसुनवाई से निपटने के बाद आयुक्त क्षितिज सिंघल ने सफाई कर्मचारियों से चर्चा की. सफाई कर्मचारियों द्वारा 9 सूत्रीय मांगी को लेकर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया. इसके बाद आयुक्त ने ज्ञापन भोपाल भेजकर शासन स्तर पर समस्या का हल करने का आश्वासन दिया. इसके बाद भी निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है.
महापौर ने सफाई मित्रों से की अपील
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सफाई मित्रों से आह्वान ओर आग्रह किया है कि आपकी मेहनत से शहर में सफाई दिखती है. मेरा आग्रह है कि सड़कों पर कचरा फेंकना आपकी मेहनत नहीं दिखने जैसा है, ऐसा काम नहीं करें.महापौर ने कहा आपकी मांगे जायज है. मैंने पहले भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. मैं फिर से आपके विषय में मुख्यमंत्री और शासन स्तर पर चर्चा करूंगा.
